पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उजाला योजना के तहत चार वैन भेजे जाएंगे गांवों में, बेचेंगे एलईडी बल्ब

उजाला योजना के तहत चार वैन भेजे जाएंगे गांवों में, बेचेंगे एलईडी बल्ब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपायुक्त पलामू अमीत कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय वेश्म में ग्राम स्वराज अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में 14, 15 एवं 16 अप्रैल को जिले के 70 गांवों में अभियान के तहत संचालित गतिविधि एवं भारत सरकार के 07 महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजना के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की गई।

इस बैठक में पलामू जिला के 70 चयनित गांवों में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत चार उजाला वैन भेजने का निर्देश दिया गया। इन वैनों के जरिए एलईडी बल्ब की बिक्री की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की मिशन इन्द्रधनुष योजना के लिए दो वर्ष के बच्चे एवं सभी गर्भवती महिलाओं के लिए प्रतिरक्षण कार्यक्रम का क्रियान्वयन, सभी 70 चयनित गांवों में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही अग्रणी बैंक प्रबंधक को बैकों के माध्यम से प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत निर्धारित एवं सुयोग्य लाभुकों का इन योजनाओं में खाता खोलने तथा इन योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों को कैंप लगाकर शत प्रतिशत लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उपायुक्त अमित कुमार सहित, उप विकास आयुक्त बिन्दु माधव सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अलबर्ट बिलुंग, जिला जन संपर्क पदाधिकारी देवेन्द्र नाथ भादुड़ी, जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार, जिला योजना पदाधिकारी अरबिंद कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी निशि कांत मिश्रा, जिला कृषि पदाधिकारी एडमंड मिंज, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी(प्रभारी) नीता चौहान, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शत्रुजंय कुमार, अग्रणी बैंक प्रबंधक पुलिन मित्रा, एनआईसी पदाधिकारी रणवीर सिंह, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी अजय सिंह, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग डीपीएम(स्वास्थ्य) प्रवीण सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...