व्याख्यान कक्षा में मेधा को मिला पहला स्थान
मेदिनीनगर | योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय के इतिहास विभाग में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की 127 वी जयंती के उपलक्ष्य में व्याख्यान कक्षा का आयोजन किया गया। विषय के रूप में सामाजिक न्याय और महिला अधिकारों के संदर्भ में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रासंगिकता थी। इस व्याख्यान में मुख्य रूप से प्राचार्या डॉ मोहिनी गुप्ता, डॉ विजय प्रसाद, डॉ सुधांशु तिवारी, एवं इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ राकेश रोशन, डॉ विकास चौधरी, डॉ कल्पना सिंह, डॉ धनंजय ने अपने विचार रखे। इस व्याख्यान में इतिहास विभाग की मेधा कुमारी ने पहला स्थान पाया। विनिता पांडे दूसरे और रूपाली तीसरे स्थान पर रही।