पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रसव से पूर्व महिला की मौत लापरवाही का लगाया आरोप

प्रसव से पूर्व महिला की मौत लापरवाही का लगाया आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रमना थाना क्षेत्र के मानदोहर गांव निवासी बीटन चंद्रवंशी की 30 वर्षीय प|ी सबिता देवी की मौत शनिवार की देर रात प्रसव से पूर्व इलाज के लिए मेदिनीनगर ले जाने के दौरान रास्ते में ही हो गई है। वापस लौटने के दौरान परिजन शव लेकर समाहरणालय पहुंच गए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए झारखंड हॉस्पिटल के चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग डीसी से की। इसके बाद परिजन घर वापस लौट आए। जानकारी के अनुसार प्रसव पीड़ा होने पर उसे रमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन परिजनों ने उसे गढ़वा के झारखंड हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। जहां दो घंटे तक चले इलाज के बावजूद मरीज की हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ती चली गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने सबिता को वहां से मेदिनीनगर रेफर कर दिया। इसके बाद शाहपुर पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...