पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेयर के 8 व डिप्टी मेयर के 10 सहित वार्ड सदस्य के 232 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता

मेयर के 8 व डिप्टी मेयर के 10 सहित वार्ड सदस्य के 232 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोकतंत्र के सबसे पर्व में मेदिनीनगर की जनता शहर की सरकार के लिए सोमवार को मतदान करेगी। मेदिनीनगर नगर निगम में मेयर पद के लिए 8 प्रत्याशी, डिप्टी मेयर के लिए 10 और वार्ड सदस्य के 232 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन सभी प्रत्याशियों की किस्मत सोमवार को ईवीएम में बंद हो जाएगी।

82 मतदान भवनों में 133 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 35 वार्डों को 13 सेक्टर व 3 जोन में विभाजित किया गया है। कुल 108681 मतदाता जिसमें 58336 पुरुष मतदाता और 50345 महिला मतदाता मिलकर शहर के मेयर, उप मेयर और वार्ड पार्षदों का चुनाव करेंगे। रविवार को सुबह से ही प्रत्याशी व उनके समर्थक बूथ मेनेजमेंट में जुट गए। मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशियों ने एड़ी से लेकर चोटी तक का दम लगाया। मेदिनीनगर में 133 मतदान केंद्रों में 109 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं। जिसको देखते हुए प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चुनाव के दिन प्रत्याशी को वोट करने के लिए ही मतदान केंद्र में प्रवेश करेंगे। दूसरे मतदान केन्द्र के अंदर प्रवेश की अनुमति प्रत्याशियों को नहीं रहेगी। बूथ के 200 गज के दायरे में हर गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी।

आइए चुनें शहर की सरकार

निकाय के चुनाव को लेकर रवाना होते मतदान कर्मी।

मतदान के लिए दस्तावेज

मतदाता को मतदान करने के लिए ये चाहिए आवश्यक दस्तावेज।

1. पासपोर्ट 2. ड्राइविंग लाइसेंस

3. पैन कार्ड 4. डाक घर का फोटो युक्त पासबुक

5. दिव्यांग प्रमाण पत्र

6. स्वास्थ्य बीमा योजना कार्ड

7. मान्यता प्राप्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र में कुछ एक मतदाता के पास होना चाहिए।

मतदान में शामिल होने की लोगों से की अपील

लोगों को मतदान में भाग लेने के लिए प्रशासन,राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, व्यवसायिक संघ और समस्त बुद्धिजीवियों की ओर से अपील की गई है। मतदान को लेकर पहली बार वोट डालने जा रहे नवयुवकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

निकाय चुनाव के लिए केंद्रों पर रविवार को मतदान दल रवाना

जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर रविवार को बैरिया स्थित क्लस्टर से पोलिंग पार्टी व सुरक्षा कर्मियों को रवाना किया गया। 16 अप्रैल को जिले मेदिनीनगर नगर निगम, हुसैनाबाद नगर पंचायत, छतरपुर नगर पंचायत व विश्रामपुर नगर पंचायत में मतदान होगा। जिसमें कुल 188 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। पूरे एरिया को 22 सेक्टर में बांटा गया है। नगर निकाय चुनाव के सफल आयोजन को लेकर डीसी अमीत कुमार ने क्लस्टर पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी कोषांग के अधिकारियों को चुनाव कार्य में सावधानी बरतने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को चुनाव आयोग की गाइड लाइन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। साथ ही मतदान के बाद मतदानकर्मियों को ब्रजगृह में ईवीएम जमा करने के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए कर्मियों को विशेष प्रबंध करने का निर्देश कोषांग कर्मी को दिया है। वहीं मतदान केंद्र पर सुरक्षा कर्मी को ठहरने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। डीसी अमित कुमार ने कहा कि चुनाव को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदाता निर्भिक होकर मतदान करें। मतदान कर्मियों व सुरक्षा बलो को मतदान केंद्र तक डिस्पैच किया जा रहा है।

कलस्टर का निरीक्षण करते डीसी अमीत कुमार।

ये प्रत्याशी हैं मैदान में

महापौर के लिए भाजपा के प्रत्याशी अरूण शंकर, कांग्रेस प्रत्याशी मीना देवी, झामुमो प्रत्याशी निर्मला तिवारी, बसपा प्रत्याशी कुशवाहा रानो देवी, झाविमो प्रत्याशी गीता देवी, राजद प्रत्याशी नीलू साहनी, आजसू प्रत्याशी नगमा साहिन और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूनम सिंह चुनाव मैदान में हैं।

महापौर

डिप्टी मेयर के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राकेश कुमार सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी मनोज सिंह, झाविमो प्रत्याशी सुरेश प्रसाद अग्रवाल, झामुमो प्रत्याशी परमेंद्र कुमार, राजद प्रत्याशी रासबिहारी प्रसाद गुप्ता, बसपा प्रत्याशी विनोद कुमार, आजसू प्रत्याशी जनार्दन प्रसाद सिंह और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जगन्नाथ प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार सिंह, और रामा कान्त तिवारी चुनाव मैदान में अपने भाग्य आजमा रहे हैं।

डिप्टी मेयर

35 वार्डों में वार्ड प्रत्याशियों के रूप में कुल 232 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वार्ड 01 में चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जबकि 02 में आठ, 03 में छह, 04 में चार, 05 मे दो, 06 में नौ, 07 में आठ, 08 में तेरह, 09 में सात, 10 में नौ, 11 में आठ, 12 में नौ, 13 में नौ, 14 में चार, 15 में दो, 16 में पांच, 17 में छह, 18 में पांच, 19 में आठ, 20 में आठ, 21 में सात, 22 में छह, 23 में सात, 24 में आठ, 25 में तीन, 26 में तीन, 27 में नौ, 28 में छह, 29 में छह, 30 में नौ, 31 में पांच, 32 में आठ, 33 में चार, 34 में चार और वार्ड 35 में सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

वार्ड प्रत्याशी

सात से पांच बजे तक होगा मतदान

डीसी अमीत कुमार ने बताया कि सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान पांच बजे तक जो मतदाता बूथ तक पहुंच जाएंगे उन्हें मतदान की अनुमति दी जाएगी। चाहे इस प्रक्रिया में कितनी भी देर क्यो ना हो। उन्होंने बताया कि किसी भी केन्द्र पर ईवीएम खराब होने की स्थिति में 15 से 20 मिनट के अंदर ईवीएम ठीक करा लिया जाएगा। इसके लिए ईवीएम इंजीनियर कन्ट्रोल रूम में उपलब्ध रहेंगे।

शराब की बिक्री पर रहेगी रोक

शनिवार के शाम 5:00 बजे के बाद अगले 48 घंटे तक शराब की बिक्री करने पर रोक लगा दी गई है। मतदान केन्द्रों में किसी भी मतदाता को मोबाइल फोन, किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर जाने की मनाही है। मतदान बूथ पर मतदान करते फोटो लेना प्रशासन की आेर से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...