- Hindi News
- National
- निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम क्षेत्र की सीमा सील, वाहन चेकिंग अभियान शुरू
निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम क्षेत्र की सीमा सील, वाहन चेकिंग अभियान शुरू
नगर निकाय चुनाव में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस व जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इसे लेकर नगर निगम की सीमा को सील कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पलामू जिले में मेदिनीनगर निगम, छतरपुर नगर पंचायत, तथा हुसैनाबाद नगर पंचायत का चुनाव 16 अप्रैल को होना है। सुरक्षा के मद्देनजर मेदिनीनगर नगर निगम की शाहपुर, चैनपुर, जीएलए कॉलेज तथा सिंगरा की सीमाओं को सील कर दिया गया है। वही हुसैनाबाद नगर पंचायत के लिए नगर पंचायत क्षेत्र से सटने वाले सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। ऐसे पुलिस प्रशासन द्वारा ऐहतियात के तौर पर किया गया है। एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि चुनाव के दिन किसी भी तरह के कोई अप्रिय घटना न घटे इसके मद्देनजर सीमाओं को सील किया गया है। तथा यह भी ध्यान में रखा गया है की चुनाव क्षेत्र के सीमाओं के बाहर से किसी भी तरह की शांति व्यवस्था के भंग करने पर रोक लगाई जा सके तथा संबंधित क्षेत्र के वोटर भयमुक्त होकर मतदान कर सके। पलामू पुलिस नगर निगम क्षेत्र के चारो सीमाओं पर मुस्तैद है। एसपी इन्द्रजीत महथा ने पुलिस पदाधिकारियों को चौकस रहने का निर्देश दिया है। जिले में वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
चेकिंग अभियान चलाते पुलिस अधिकारी व जवान।