पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 5 माह की बच्ची मुन्नी कुमारी को किया रांची के रिम्स रेफर

5 माह की बच्ची मुन्नी कुमारी को किया रांची के रिम्स रेफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर : बच्ची मुन्नी व उसकी मां ममता।

भास्कर न्यूज | मेदिनीनगर

लोइंगा गांव की 5 माह की बच्ची मुन्नी कुमारी को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों 7 अप्रैल को इसी गांव में टीकाकरण किया गया था, जिसमें 4 बच्चों की मौत हो गई थी तथा एक बच्चा प्रभात कुमार की स्थिति अभी भी गंभीर होने के कारण उसका इलाज रांची में चल रहा है। ठीक उसके दो दिन के बाद मुन्नी कुमारी की तबीयत खराब हो गई। गौरतलब है कि मुन्नी कुमारी को भी पिछले 7 अप्रैल को ही टीकाकरण किया गया था। मुन्नी कुमारी की तबियत बिगड़ जाने के कारण उसकी मां ममता देवी के द्वारा उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था परंतु शनिवार को मुन्नी कुमारी को सांस लेने में समस्या हो रही थी। जिस कारण मुन्नी कुमारी को रांची रेफर कर दिया गया है।

डॉक्टर का कहना है कि मुन्नी कुमारी को निमोनिया हो गया है। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी इस कारण बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है मुन्नी कुमारी सदर अस्पताल के एमटीसी वार्ड में भर्ती थी। इधर सदर अस्पताल में भर्ती बरती देवी का कहना है कि जब हम लोग घर जाना चाह रहे हैं। तो हम लोगों को क्यों नहीं जाने दिया जा रहा है। हम लोगों को घर में और बच्चा भी है। जिसे हम लोग देखना चाहते हैं। वहीं सदर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती बबीता देवी को खून की कमी हो गई थी। जिस कारण उसे 2 बोतल ब्लड चढ़ाया गया है।

खबरें और भी हैं...