जैप आठ के अवर निरीक्षक और दो हवलदार निलंबित
2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बाबुदुबी चौक पर कर्तव्य निर्वहन में असावधानी बरतने के कारण जैप आठ के अवर निरीक्षक और दो हवलदार को एसपी इन्द्रजीत महथा ने निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान बाबुदूंबी चौक पर पुलिस व बंद समर्थकों के बीच विवाद हुआ था।
इस संबंध में वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि व अनुसूचित जाति व जनजाति एकता मंच द्वारा पुलिस द्वारा किए गए कार्रवाई पर सवाल उठाया था। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक को जांच का निर्देश दिया गया था। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय द्वारा अपने समर्पित जांच प्रतिवेदन में लेस्लीगंज के जैप 8 के अनि परमेश्वर पासवान, अनुदेशक हवलदार दिनेश मेहता तथा हवलदार अभय सिंह को अपने कर्तव्य में निर्वहन में असावधानी एवं चूक बताया गया था तथा लेस्लीगंज थाना के थाना प्रभारी अवर निरीक्षक द्वारिका मांझी को निलंबन के विरुद्ध सात दिनों के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गई है। उल्लेखनीय है घटना के दिन अनुमंडल पदाधिकारी एनके गुप्ता एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय द्वारा स्थल पर जाकर जांच किया गया था तथा घटित घटना की समस्या का समाधान किया गया था। वहीं बंद के दौरान उस गांव की अन्य महिलाओं सहित एक महिला चौकिदारनी के साथ भी मारपीट की गई थी। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था