पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिवाजी मैदान पर टैक्सी चालकों का कब्जा

शिवाजी मैदान पर टैक्सी चालकों का कब्जा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | शहर के शिवाजी मैदान को टैक्सी चालक स्टेंड के तौर पर प्रयोग कर रहे हैं। यहां सुबह से ही छोटे वाहनों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। तिनकोनिया गैरेज से लेकर शिवाजी मैदान के दोनों किनारे सड़क पर कब्जा जमाकर अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित हो रहा है। वहीं शिवाजी मैदान के मुख्य द्वार पर बड़ी गाड़ियां का परिचालन होता है, जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर निगम ने शिवाजी मैदान के रख रखाव को लेकर मैदान के चारों तरफ बाउंड्रीवाल दिया गया, ताकि अवैध रूप से गाड़ियां अंदर न लगे। लेकिन बाउंड्रीवाल व गेट लगने के बाद भी अवैध रूप से प्राइवेट गाड़ियों की बुकिंग यहां से होती है। पुलिस प्रशासन ने कई बार इस संदर्भ में कार्रवाई की है, लेकिन समस्या लोगों के सामने रोजी रोटी की है। नगर निगम क्षेत्र में प्राइवेट टैक्सी स्टैंड नहीं होने से वाहन चालकों को मजबूरन शिवाजी मैदान में गाड़ी पार्किंग करना पड़ता है।

खबरें और भी हैं...