पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एटीएम में पैसे नहीं, जहां हैं वहां लंबी कतार

एटीएम में पैसे नहीं, जहां हैं वहां लंबी कतार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के दूरस्थ इलाकों से भी पैसे की तलाश में आ रहे हैं लोग शहर

भास्कर न्यूज | मेदिनीनगर

जिले के एटीएम में भी कैश की भारी किल्लत दिखी। मेदिनीनगर के शहरी इलाके से बहार के लगभग सारे बैंकों के एटीएम में कैश नहीं थे। शहर के जिन 20 एटीएम सेंटर की जांच की गई, उसमें से केवल दो खुले मिले, जहां लोगों की लंगी लाइन थी। शहर में करीब 40 एटीएम हैं। शहर की हृदयस्थली छहमुहान के आसपास लोगों का जबर्दस्त जमाव पैसे निकालने के लिए दिखा। छहमुहान के आसपास करीब 200 मीटर के दायरे में 12 से ज्यादा एटीएम हैं, जिसमें आधा दर्जन बंद मिले। जो एटीएम खुले भी थे उसमें पैसा नहीं है। इस चौक पर सिर्फ एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसा निकासी हो रही थी। शहर में कचहरी के पास के एक एटीएम से भी पैसे की निकासी हो रही थी, परंतु यहां इतनी अधिक भीड़ थी कि लोगों को लाइन लगने के 2 से 3 घंटे के बाद ही उनका नंबर आ रहा था। वहीं लाइन में लगे ग्राहकों को यह डर सता रहा था कि मेरी बारी आते-आते उसमें पैसा ही ना खत्म हो जाए।

लाइन में लगे जब व्यक्ति से बात की गई तो बहुत परेशान नजर आए। कोई अपने रोजमर्रा के काम के लिए पैसे निकालने आया था, तो कोई शादी विवाह के काम के लिए पैसे निकालने आया था। वहीं एक्सिस बैंक के एटीएम में ताला लगा था। सेंट्रल बैंक का एटीएम खुला था। परंतु उसमें पैसा नहीं था। वहीं केनरा बैंक का एटीएम खुला था परंतु उसमें भी पैसा नहीं था। करीब 20 बैंक के एटीएम में दाे एटीएम खुले हुए मिले।

खबरें और भी हैं...