ट्रैक पार कर रहे युवक की रेल से कटकर मौत
मेदिनीनगर | स्थानीय शांतिपुरी मोहल्ले के 37 वर्षीय अरविंद कुमार मिश्रा की रेल से कटने के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार सुबह 8:00 बजे रेलवे लाइन पार कर रहे थे। उन्हें ट्रेन के आने का पता नहीं चला और ट्रेन उन्हें कुचलते हुए पार कर गई। अरविंद कुमार मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार मिश्रा मेडिकल रिप्रजेंटेटिव का काम करते थे।