हादसे में महिला सहित दो गंभीर
मेदिनीनगर | स्थानीय पांकी रोड में दो बाइक की टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल नूतन कुमारी (30) तथा प्रीतम शर्मा (20) बाइक से मेदिनीनगर आ रहे थे। तभी तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने धक्का मार दिया, जिससे नूतन और प्रीतम शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया।