पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • काउंसलिंग कर छात्रों को बताए गए उनके अनुरूप कोर्स

काउंसलिंग कर छात्रों को बताए गए उनके अनुरूप कोर्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार को स्थानीय जय भवानी संघ स्थित होटल रिलैक्स इन में करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। होटल के सभागार में देशभर के कई सुप्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थानों ने छात्रों के शैक्षणिक मार्गदर्शन हेतु काउंसलिंग में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि माटी कला बोर्ड सदस्य सह संत मरियम आवासीय विद्यालय के निदेशक अविनाश देव, आदित्य कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी के चेयरमैन अजय कटारिया व नरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। चेयरमैन अजय कटारिया कहा कि पलामू में मांग ज्यादा लेकिन जागरूकता का अभाव है। ऐसे आयोजनों से निःसंदेह ही पलामू की प्रतिभाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और वैसे भी पलामू शैक्षणिक दिशा में अच्छा कार्य कर रहा है। अविनाश देव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में विकास की धारा निकलती है जो पलामू जैसे क्षेत्रों के लिए एक वरदान साबित होगा।

कौन से काॅलेज शामिल हुए कार्यक्रम में : आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज, आदित्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, लोंगोवाल पॉलीटेक्निक, गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, साम्भरम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, आईएसएम रांची, आदेश ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन पंजाब, संभ्रम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग बेंगलुरु समेत कई शैक्षणिक संस्थाओं ने छात्र-छात्राओं के साथ साथ उनके अभिभावकों की भी काउंसलिंग की।

कृषि, माइनिंग व स्वास्थ्य पर रहा फोकस : आदित्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के चेयरमैन अजय कटारिया ने बताया कि देश में बदलते परिवेश को देखते हुए कृषि, माइनिंग, इंडस्ट्री सेफ्टी, फायर मैनेजमेंट एवं हेल्थ के दिशा में छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए मैट्रिक और इंटर पास विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य के लिए बेहतरीन कोर्स उपलब्ध है, जिसके सहारे विद्यार्थी 10वीं और 12वीं पास करते ही अच्छे सैलरी के साथ अपना जीवन बना सकते हैं। वही एमआईटीएस के कुमार अभिनव सिंह ने बताया कि शोध के क्षेत्र में जाने वाले विद्यार्थियों के लिए कॉलेज की ओर से बेहतरीन सुविधाएं प्रदान की जाती है। प्रत्येक वर्ष हजार से अधिक विद्यार्थी कॉलेज से पास आउट होकर देश के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। एलएनसीटी के हीरा शुक्ला ने बताया कि केजी से लेकर पीजी तक की सारी सुविधाएं पिछले 25 वर्षों से कॉलेज के द्वारा प्रदान की जा रही है।

मूल्यांकन

होटल रिलैक्स इन में हुई काउंसलिंग, देशभर के कई शिक्षण संस्थानो ंने लिया भाग, अभिभावकों को भी दी सलाह

मेदिनीनगर में कार्यक्रम का उदघाटन करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...