मेदिनीनगर औरंगाबाद एनएच 98 को जाम करते आक्रोशित ग्रामीण।
िसर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है
दुर्घटना का पर्याय बन गया है क्रशर प्लांट का गिट्टी ढोने वाले वाहन
छतरपुर तथा हरिहरगंज के इलाके में दर्जनों क्रशर प्लांट संचालित हैं। इनसे प्रतिदिन सैकड़ों हाइवा ट्रक का परिचालन होता है। जो सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए काफी अनियंत्रित गति से चलते हैं। लगभग 90 प्रतिशत इन ट्रकों पर सह चालक नहीं होता है। वहीं ज्यादा ट्रिप लगाने के चक्कर में इनकी रफ्तार भी अनियंत्रित रहती है। पूर्व में हाइवा संचालकों तथा प्रशासन के बीच बैठक हुई थी, जिसमें नियंत्रित गति से ट्रकों का संचालन करने का निर्णय लिया गया था। कई स्थानों पर गति सीमा का बोर्ड भी लगाया गया है, पर हाइवा चालकों पर इसका कोई असर नहीं है।