पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोनपुरा अमानत नदी पुल से हो रहा बालू का अवैध उठाव

सोनपुरा अमानत नदी पुल से हो रहा बालू का अवैध उठाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ तेतराई से सोनपुरा जाने वाली सोनपुरा अमानत नदी पुल के नीचे से बालू माफिया दिन-रात बालू का अवैध उठाव कर रहे हैं। ट्रैक्टर से बालू का अवैध उठाव कर बालू को दूसरे जगह से ट्रक पर लाद दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है। सोनपुरा अमानत नदी पुल से नीचे के अलावे पांकी के समीप से होकर गुजरने वाली अमानत व सोनरे नदी से बालू का अवैध उत्खनन जारी है।

खनन विभाग ने किसी को भी इन नदियों से उत्खनन की अनुमति नहीं दी है। बावजूद इसके सगालीम अमानत नदी, अमानत नदी के चंदरपुर, लोथरवा, बोरोदीरी, बरनाही, ढूब, गोंगो, उकसू, पकरिया, बसडीहा, सरैया, बांदूबार, लोहरसी आदि नदी घाटों से आए दिन ट्रैक्टर और ट्रॉलियों से बालू का खनन व उठाव किया जा रहा है। बालू माफियाओं की दबंगई यहां खूब चलती है। इस वजह से विभागीय व प्रशासनिक अधिकारी बालू माफियाओं पर रोक लगाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। बीते दिनों स्कूल निरीक्षण के दौरान सदर एसडीओ ने बालू अवैध खनन मे लगे एक जेसीबी व चार ट्रैक्टर जब्त किया था। इसके बाद कार्रवाई करने व प्राथमिकी दर्ज कराने में स्थानीय व विभागीय अधिकारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। बालू माफियाओं को प्रशासनिक अधिकारियों का कोई खौफ नहीं है। हर दिन सुबह चार बजे से ही नदियों से बालू का उठाव शुरू हो जाता है। गर्मी का मौसम होने की वजह से दोपहर बाद पुन: दो बजे से रात के नौ-दस बजे तक बालू का उठाव किया जाता है। प्रतिदिन लगभग 100 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रालियों से प्रति ट्रैक्टर पांच से सात ट्रिप बालू का उठाव किया जाता है। बालू की अवैध उठाव बंद कराने के लिए सगालीम गांव के ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया। इसके बावजूद बालू का उठाव बंद नहीं हो रहा है।

सोनपुरा अमानत नदी पुल के नीचे बालू का अवैध उठाव करते ट्रैक्टर।

खबरें और भी हैं...