मेदिनीनगर | रविवार को नवाटोली स्थित लिलिपुट समर कैंप के सातवें दिन सभी बच्चों को चॉकलेट व बुके बनाना सिखाया गया। साथ ही सभी बच्चों को प्राचार्य रेनू गोयल ने चॉकलेट और बुके भी दिया। समर कैंप के दौरान सभी बच्चों ने काफी मौज मस्ती की। समर कैंप में प्रतिदिन सभी बच्चों को नई-नई एक्टिविटी दिखाई जा रही है और गेम भी कराया जा रहे हैं। बुके मेकिंग में प्रथम पुरस्कार आदित्य राज, द्वितीय पुरस्कार अनन्या अग्रवाल एवं तृतीय पुरस्कार दीपान्विता को दिया गया। साथ ही अन्य बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। रविवार को बच्चों के बीच ट्वीस्टर गेम कराया गया। सोमवार को ट्रैफिक इंचार्ज अरविंद सिंह के द्वारा बच्चों को ट्रैफिक रूल्स का पालन करने के बारे में बताया जाएगा।