मेदिनीनगर | चियांकी स्थित गुरुकुलम स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुखिया बिनको उरांव, स्कूल के निदेशक गुरवीर सिंह, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार गुप्ता, दुर्गा जोहरी संयुक्त रूप से किया। शिविर में 33 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वालो में आलोक सिंह, अमित कुमार, धीरज कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, रविरंजन दुबे, अंकित कुमार पांडेय, अंकित कुमार शुक्ला, विपुल शुक्ला, श्रीवेश मैत्रा, हरजीत सिंह,अविनाश शुक्ला, श्रेया तुलस्यान, इतिशा आर्या, ज्योति अग्रवाल, पूनम चौबे, अरविंद चौबे, पलवी सिंह सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।