मेदिनीनगर | स्थानीय जिला व्यवहार न्यायालय के जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभाकक्ष में पीएलवी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को हो गया। प्रशिक्षण में 30पीएलवी को प्रशिक्षण दिया गया । पीएलवी के लिए चुने गए 30 लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। मौके पर पीएलवी ने भी कई सवाल का जानकारी ली। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया। उन्होंने बताया कि कानून की जानकारी से लोग सत्यता का उदाहरण बन सकते हैं। प्रशिक्षण में दिए गए अनुभव से लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए पीएलवी समाज से जुड़े व्यक्ति को समाज का स्थान बताएं। विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रफुल्ल कुमार ने कहा कि प्रशिक्षणार्थी को सरकारी ज्ञान के अलावा कानून की जानकारी रखनी चाहिए। समाज के अंतिम व्यक्ति को कानून का लाभ मिले इसकी भी जानकारी दी गई ।कार्यक्रम में केंद्रीय कारा में बंद 6 कैदी को भी पीएलवी का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया।