पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समस्या पर विचार नहीं हुआ तो असहयोग आंदोलन

समस्या पर विचार नहीं हुआ तो असहयोग आंदोलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सुदना बीआरसी कार्यालय प्रशाल में मंगलवार को हुई। बैठक में सांगठनिक मुद्दों के अलावे शिक्षक की समस्याओं के प्रति उदासीनता एवं पलामू जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में व्याप्त अनियमितता एवं शिक्षक के कार्यों के प्रति कार्यालय कर्मियों एवं पदाधिकारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही पर चर्चा की गयी।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार दूबे ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा एवं शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। सरकार एवं विभाग द्वारा लगातार शिक्षकों के साथ अनदेखी की जा रही है। प्रोन्नति से लेकर आवंटन तक के कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। महासचिव अमरेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार न तो शिक्षा न हीं शिक्षकों के प्रति ख्याल रख रही है। जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। शिक्षकों का शोषण एवं दोहन किए जा रहे है।

विद्यालयों का विलय बिना किसी ठोस प्रस्ताव व अव्यवहारिक अाधार पर किया जा रहा है। समस्या ग्रस्त व उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षकों का सुनने वाला कोई नहीं है ऐसी विषम परिस्थिति में आंदोलन छोड़कर संघ के सामने कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। बैठक में सर्वसहमति से जिलाध्यक्ष एवं जिला महासचिव को जिला कार्यकारिणी पदाें को अविलंब भरने एवं छतरपुर, लेस्लीगंज, पाटन, पड़वा एवं अन्य प्रखंडों का चुनाव कराने के लिए अधिकृत किया गया।

बैठक में संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के पिता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। बैठक में प्रमंडलीय सचिव गोपाल राम, रामानुज प्रसाद, रामस्वरूप राम, नंदकिशोर राम, राजीव रंजन पांडेय, मनोज द्विवेदी, राजू कुमार, आनंद मोहन सिंह, नागेंद्र प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, जुबेर अंसारी सहित कई शिक्षक कर्मी शामिल थे।

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्ष संघ ने बैठक कर शिक्षकों के प्रति शिक्षा विभाग की उदासीनता पर किया विचार

बैठक में उपस्थित अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के लोग।

खबरें और भी हैं...