वटवृक्ष की परिक्रमा, सुहागिनों ने मांगा अक्षय सुहाग
मेदिनीनगर | जिले भर में अक्षय सुहाग प्राप्ति का महापर्व वटवृक्ष सावित्री पूजा धूमधाम से सुहागिनों ने मनाया। यह पर्व ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को करने का विधान है। इस पर्व को लेकर सुहागिन महिलाएं सुबह 5 बजे से ही वट वृक्ष के समीप परिक्रमा करती नजर आईं। परिक्रमा के पश्चात सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष के समीप विधि विधान से पूजा अर्चना की। ऐसी मान्यता है कि सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण की रक्षा के लिए यमराज के पास चली गई और दृढ़संकल्प के सहारे अपने पति के प्राण वापस लाई। तब से यह पर्व महिलाएं अपने पति के दीर्घायु उम्र व सुखद वैवाहिक जीवन के लिए पर्व करने लगी।