पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रंगदारी नहीं दिया तो, हाथ पैर बांधा और पीट पीट कर किया अधमरा

रंगदारी नहीं दिया तो, हाथ पैर बांधा और पीट-पीट कर किया अधमरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावा जयपुर थाना के 30 वर्षीय गोपाल प्रसाद को उनके गांव के 4 लोगों द्वारा रंगदारी नहीं देने के कारण सोमवार की रात पीट पीटकर अधमरा कर दिया। गोपाल प्रसाद ने बताया कि रात को 9:00 बजे चार व्यक्ति दो मोटरसाइकिल से मेरे घर आए और दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खोलने के बाद चारों जबरदस्ती गोपाल प्रसाद को मोटरसाइकिल पर बैठाकर जींजोइ नदी के किनारे ले गए। नदी किनारे ले जाकर उसके सिर और पैर को बांध दिया गया तथा पिटाई शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि मेरे मुंह पर और आंख पर पट्टी बांध दी गई थी। उन्होंने बताया कि चारों व्यक्ति मिलकर लाठी व रड से मार रहे थे। वह लोग तब तक मारते रहे जब तक कि गोपाल प्रसाद बेहोश नहीं हो गए। गोपाल प्रसाद का बायां पैर टूट गया है। गोपाल प्रसाद के पीठ और कमर के नीचे इतना मारा गया है पूरा शरीर काला हो गया है। जब वह बेहोश हो गए तो रात दस बजे मोटरसाइकिल से गोपाल प्रसाद को उसके घर लाकर फेंक दिया गया। परिजनों ने गंभीर अवस्था में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

गोपाल ने बताया वह बेंगलुरु में वाटर प्यूरीफायर का काम करता है। उसने बताया कि वह 3 महीना पहले ही अपना गांव नावा जयपुर आया हुआ था। पहले भी पैसे की मांग की गई थी तथा 2 दिन पहले भी घर पर आकर पैसा मांगा गया था और कहा था कि पैसा नहीं दोगे तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। गोपाल प्रसाद ने बताया कि हमें धमकी दी गई है अगर केस करोगे तो जान से मार देंगे। उसका पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है।

खबरें और भी हैं...