पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोनू बने अभाविप के नगर मंत्री

सोनू बने अभाविप के नगर मंत्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांकी | पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर गजबोर स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय में जिला संयोजक सह चुनाव प्रभारी विनीत पांडे की मौजूदगी में पांकी प्रखंड के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का चुनाव कराया गया, जिसमें सोनू सिंह को नगर मंत्री बनाया गया। वहीं नगर सह मंत्री आशीष कुमार, निखिल कुमार, विवेक कुमार व मीडिया प्रभारी ज्ञानरंजन कुमार को चुना गया। मौके पर विशेष आमंत्रित सदस्य कुंदन कुमार सिंह, कार्यकारी सदस्य पीयूष पांडे, अभिषेक कुमार नागेंद्र कुमार, मणिकांत कुमार सिंह को बनाया गया। मौके पर नवनीत कुमार सिंह, सिद्धार्थ पांडे, निखिल सिंह, विनीत पांडे सहित सैकड़ों छात्र मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...