पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवि कोचिंग ने ली टेस्ट परीक्षा, 70 हुए शामिल

विवि कोचिंग ने ली टेस्ट परीक्षा, 70 हुए शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय द्वारा गरीब छात्रों के लिए चलाई जा रही कोचिंग में मंगलवार को टेस्ट का आयोजन किया गया। इस टेस्ट परीक्षा में 70 छात्रों ने भाग लिया। टेस्ट के दौरान गणित के 15 नंबर, अंग्रेजी से 15 नंबर, सामान्य ज्ञान से 15 नंबर तथा रीजनिंग से 15 नंबर के प्रश्न पूछे गए। कोचिंग के समन्वयक डॉक्टर श्रवण कुमार ने बताया कि इससे बच्चों में प्रतियोगिता परीक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि स्नातक, स्नातकोत्तर की परीक्षा होने के कारण यह कोचिंग 16 मई से लेकर 5 जून तक बंद रहेगा।

खबरें और भी हैं...