पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा होगी कल से, स्नातकोत्तर की 18 से

स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा होगी कल से, स्नातकोत्तर की 18 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक पार्ट थर्ड की परीक्षा 17 मई से 15 केंद्रों पर ली जाएगी। परीक्षा दोनों पालियाें में संचालित की जाएगी। प्रथम पाली 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली 2 से 5 बजे तक संपन्न होगी। स्नातक पार्ट थर्ड की परीक्षा में लगभग बीस हजार छात्र सम्मिलित होंगे। यह जानकारी एनपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. गंगा प्रसाद सिंह ने दी। वहीं स्नातकोत्तर पार्ट वन की परीक्षा 18 मई से 4 केंद्रों पर प्रारंभ होगी, जिसमें लगभग 36 सौ छात्र शामिल होंगे। परीक्षा माननीय उच्च न्यायालय के दिशा निर्देश के अनुसार लिया जायेगा। जिसके लिए संबंधित जिला के प्रधान जिला जज, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, व थाना प्रभारी को पत्र निर्गत किया जा चुका है । शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए चार उड़नदस्ता की टीम बनाई गई है। सभी केंद्रों में परीक्षा के दौरान जनरेटर की व्यवस्था करने ,बिजली पंखा की व्यवस्था व ठंडा पानी की जार व गिलास की भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा हॉल में छात्रों को मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ ,पेन ड्राइव या किसी भी तरह के यंत्र और चीट, पुर्जा, किताब ,कॉपी इत्यादि ले जाना के लिए मना किया गया है। परीक्षा के दौरान नकल करते हुए पकड़े जाने पर परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा । सभी परीक्षार्थियों को आधार कार्ड या पैन कार्ड के अलावा महाविद्यालय द्वारा निर्गत रसीद लाने को कहा गया है।

खबरें और भी हैं...