मेदिनीनगर | झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बिट्टू पाठक ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि भाजपा कर्नाटक में हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा दे रही है।
ये लोकतंत्र में एक खतरनाक परिपाटी स्थापित कर रहे हैं। हर मामले में चित भी इनकी पट भी इनकी। हेड भी इनका टेल भी इनका। भाजपा के लोग गोवा मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भी अवमानना कर रहे हैं। अगर सिंगल लार्जेस्ट पार्टी को कर्नाटक के राज्यपाल सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं तो फिर हम राष्ट्रपति से मांग करते हैं कि वो राज्यपाल को बिहार के जनादेश का चीरहरण कर चोर दरवाज़े से बनी सरकार को बर्खास्त करने का निर्देश देकर बिहार की सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का निमंत्रण देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर बिहार में पोस्ट पोल सरकार को निमंत्रण देकर सरकार बनाई जा सकती है तो कर्नाटक में क्या दिक्कत है? देश में एक ही संविधान है। बीजेपी ने संविधान का मजाक बना दिया है।