सतबरवा | रांची - मेदिनीनगर मुख्य मार्ग लहलहे में बुधवार की रात करीब 9 बजे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटरसाइकिल सवार राजहरा गांव निवासी राम नारायण सिंह 55 वर्ष की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल मेदिनीनगर भेज दिया है। परिजनों के अनुसार मृतक राम नारायण सिंह अपनी बाइक से सुआ कौडिया ससुराल जा रहे थे। राजहरा रोड से जैसे ही एनएच 39 पर मोटरसाइकिल से प्रवेश किया, पीछे से अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया और करीब मोटरसाइकिल समेत 50 फीट तक घसीटता हुआ ले गया।