मेदिनीनगर | सदर अस्पताल में बेड नहीं मिलने के कारण मरीजों को जमीन पर लेटा दिया जाता है, जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को सदर अस्पताल में देखने को मिला। दिन में 1:00 बजे राजहरा के सुखलाल महतो को सदर अस्पताल के बरामदे के जमीन पर लिटाया गया था। जानकारी के अनुसार सुखलाल महतो मजदूरी का काम करता है। दो दिन पहले रेड़मा में काम करने के दौरान वह गिर गया था, जिसमें उसका पैर टूट गया था। आज जब उसका प्लास्टर किया गया, तो उसके बाद उसे बताया गया कि बेड खाली नहीं है, जिस कारण उसे जमीन पर लिटाया गया था।
अस्पताल परिसर के जमीन पर लेटा मरीज।