पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दीवार गिरने से दो मजदूर घायल, एक की हुई मौत

दीवार गिरने से दो मजदूर घायल, एक की हुई मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुसैनाबाद | नगर पंचायत के वार्ड 9 के सैयद टोली में मकान निर्माण के दौरान अचानक दीवार गिरने से दो मजदूर चपेट में आ गए। जिससे एक मजदूर की मौत घटना स्थल पर हो गई जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से जख्मी है। मिली जानकारी के अनुसार सैयद टोली निवासी सह शिक्षक मो शाने हुसैन अपना मकान का निर्माण करा रहे थे। जिसमें सैयद टोली के राजमिस्त्री मो शमीम व मो फैजल हसनैन उर्फ फुजि मकान का दीवार को जोड़ रहे थे। लेकिन दोनों राजमिस्त्री ईटा खड़ा कर उसपर चढ़कर जोड़ने का कार्य कर रहे थे।

इस बीच अचानक इट बिखर गई और नवनिर्मित दीवार अचानक गिर पड़ी। जिससे दोनों राजमिस्त्री मो शमीम व मो फैजल हसनैन दीवार में दब गए। इसके बाद पड़ोसियो के सहयोग से दो मजदूर को निकाला गया। जिसमे मो शमीम की मौत घटना स्थल से अस्पताल लाने के दौरान हो गई। जिसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गम्भीर रूप से घायल मो फैजल हसनैन को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। इधर हुसैनाबाद थाना प्रभारी रास बिहारी लाल ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

गंभीर रूप से जख्मी मजदूर।

खबरें और भी हैं...