पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फुटपाथ दुकानदारों के लिए बनेगी कमेटी, 13 को चुनाव

फुटपाथ दुकानदारों के लिए बनेगी कमेटी, 13 को चुनाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में टाउन वेडिंग कमेटी बनाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव 13 जून को होगा। कमेटी फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों का जीवन स्तर सुधारने का काम करेगी। पुराने वार्ड के मुताबिक शहरी क्षेत्र में लगभग 790 के फुटपाथ विक्रेता हैं। शहर में छहमुहान स्थित बस स्टैंड मार्ग साहित्य समाज चौक रोड, आंबेडकर चौक रोड, रेड़मा चौक, जिला स्कूल चौक आदि जगहों पर फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले वेंडर की संख्या ज्यादा है। इसके लिए झारखंड पथ विक्रेता (आजीविका संरक्षण एवं विनियमन) नियमावली 2015 तहत फुटपाथ पर व्यापार कर रहे लोगों के लिए टाउन वेडिंग कमेटी का चुनाव संपन्न कराने के लिए 12 सदस्यों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। टाउन वेडिंग समिति के लिए नामांकन की प्रक्रिया 7 जून से प्रारंभ होगी। नामांकन पत्रों की जांच 8 जून को की जाएगी। जांच में वैध नामांकित पत्रों की फाइनल सूची का प्रकाशन 9 जून को किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए अपने नाम वापसी लेने की तिथि 11 जून है। इसी दिन उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। मतगणना 13 जून को होगी। अधिसूचना के अनुसार 2 दिन के भीतर सब पूरी चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराकर निर्वाचित उम्मीदवारों की सूची विभाग को देनी है। चुनाव में नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी निर्वाची पदाधिकारी होंगे।

इस संबंध में नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी अजय साहू ने बताया कि पुराने वार्ड जिसमें 26 वार्ड थे उसी के आधार पर चुनाव कराया जाएगा। नगर निगम में जो नए क्षेत्र शामिल किए गए हैं वहां अभी तक विक्रेताओं का पूर्ण रूप से सर्वे नहीं हो पाया है। चुनाव प्रक्रिया में इन्हीं फुटपाथ विक्रेताओं में उम्मीदवार की घोषणा होगी और वोट भी फुटपाथ विक्रेता ही डालेंगे। ईओ ने बताया कि निगम में जो नए क्षेत्र शामिल किए गए हैं वहां के विक्रेताओं का सर्वे बाद में कराया जाएगा।

फुटपाथ विक्रेताओं ने जताई फैसले पर खुशी

फुटपाथ पर विगत 5 सालों से कपड़े का व्यवसाय कर रहे गुड्डू अंसारी ने बताया कि फुटपाथ विक्रेताओं के लिए विभाग द्वारा अच्छा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के संबंध में जानकारी तो नहीं है पर फुटपाथ विक्रेताओं के संख्या के लिए सर्वे का काम किया गया था। अब चुनाव करा कर हमारी मांगों पर भी सरकार ध्यान देगी।

फैसला

कमेटी दुकानदारों की हालत सुधारने का काम करेगी, शहर में सूचीबद्ध हैं 790 फुटपाथ दुकानदार

मेदिनीनगर में फुटपाथ के किनारे लगी दुकानें।

खबरें और भी हैं...