नकल करते 29 छात्र पकड़े गए, निष्कासित
मेदिनीनगर | स्नातकोत्तर पार्ट वन सेमेस्टर वन की परीक्षा में 29 छात्रों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया है। इनमें से 16 जीएलए कॉलेज परीक्षा सेंटर और 13 नामधारी महिला कॉलेज सेंटर से निष्कासित हुए। जीएलए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आईजे खलखो ने बताया कि शुक्रवार को उड़नदस्ता की टीम द्वारा जीएलए कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 16 छात्रों को नकल करते पकड़ा गया। उड़नदस्ता की टीम ने सभी को निष्कासित कर दिया गया है। प्राचार्य ने बताया कि गुरुवार को जिस छात्र द्वारा प्राचार्य कक्ष में धक्का-मुक्की की गई थी, उस पर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। वहीं जेएस कॉलेज में शुक्रवार को परीक्षा शांतिपूर्ण रहें। जेएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि जेएस कॉलेज में परीक्षा शांतिपूर्ण रही। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर प्रत्येक हॉल के बाहर छात्रों के लिए नींबू पानी व गुड़ की व्यवस्था की गई है।