मेदिनीनगर | डीआरडीए सभागार में जिला बीस सूत्री के बैठक में जिले के सभी प्रखंडों के बीससूत्री अध्यक्ष शामिल हुए। इसकी अध्यक्षता जिला बीससूत्री उपाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह ने की। बैठक में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की समीक्षा की गई। बैठक में गैस एजेंसी की मनमानी को रोकने के लिए बीससूत्री समिति समय समय पर बैठक कर समीक्षा करेगी। योजना के तहत एससी, एसटी बीपीएल और अंत्योदय परिवारों को इस योजना का लाभ मिले इसके लिए सभी बीससूत्री प्रखंड अध्यक्ष विकास योजना को धरातल पर उतारने को कहा है। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी के अलावे जिला बीससूत्री के कई सदस्य गैस वितरक एजेन्सी के लोग शामिल थे।