पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ओवरऑल चैंपियन बने उदय, रनर अप प्रमोद

ओवरऑल चैंपियन बने उदय, रनर अप प्रमोद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस मीट प्रतियोगिता पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीक से रूबरू कराने में सहायक सिद्ध होगी। इससे प्रमंडल के जवानों को फायदा होगा। ये बातें पलामू के डीआईजी विपुल शुक्ला ने पुलिस पब्लिक मीट के समापन समारोह में पुलिस सभागार में कही। इस प्रतियोगिता में फॉरेंसिक साइंस की लिखित परीक्षा में पलामू जिला के सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

लातेहार के सब-इंस्पेक्टर अभय शंकर दूसरे और लातेहार के ही इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह तृतीय स्थान पर रहे। मेडिको लीगल की मौखिक परीक्षा में असित कुमार सिंह प्रथम स्थान पर रहे। लातेहर के इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह को द्वितीय स्थान और लातेहार के सब-इंस्पेक्टर अभय शंकर को तृतीय स्थान मिला। क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन लॉ रूल्स में लातेहार के इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह प्रथम स्थान और पलामू के एसआई प्रमोद कुमार दूसरे स्थान पर रहे। फिंगर प्रिंट्स ओरल में लातेहार के इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह प्रथम और लातेहार के ही सब इंस्पेक्टर अभय शंकर दूसरे स्थान पर रहे।

पलामू जिला के प्रमोद कुमार को तीसरा स्थान मिला। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में गढ़वा के निरंजन कुमार को पहला, गढ़वा के ही आसित कुमार सिंह को दूसरा और लातेहार के इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह को तीसरा स्थान मिला। ऑब्जरवेशन टेस्ट में उत्तम कुमार यादव प्रथम स्थान और पलामू के ही राकेश कुमार दूसरे स्थान पर रहे। छाया चित्र में राकेश कुमार प्रथम और पलामू के ही उत्तम कुमार यादव दूसरे स्थान पर और लातेहार के एएसआई महादेव उरांव तीसरा स्थान पर रहे। कंप्यूटर अवेयरनेस में राजेश कुमार प्रथम स्थान पर रहे। डॉग स्क्वायड टेस्ट में माकुम राम और डॉग रीना को प्रथम स्थान मिला। प्रमंडल स्तर पर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह को मिला जबकि रनर अप एसआई प्रमोद कुमार दूसरे स्थान पर रहे।

इससे पहले डीआईजी ने कहा कि प्रतियोगियों के लिए आज का यह अनुभव उन्हें अनुसंधान को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से पुष्ट करने में मदद करेगा। डीआईजी शुक्ला ने पुलिस मीट में पुलिस कर्मियों की कम उपस्थिति पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि वह अपने स्तर से इसकी समीक्षा करेंगे। इस दौरान पलामू एसपी इंद्रजीत महथा ने कहा कि आधुनिक दौर में आधुनिक तकनीक को सीखना हर किसी के लिए आवश्यक है। पुलिस का काम ऐसा है जहां पर आधुनिक तकनीक की ज्यादा जरूरत है। वे चाहेंगे कि इन सब तकनीकी ज्ञान को क्षेत्र में भी उपयोग करें और पुलिस की साख बढ़ाने में मदद करें। प्रतियोगिता के समापन समारोह में रांची से आए एक्सपर्ट के द्वारा ली गई परीक्षा में विभिन्न कैटेगरी में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान किया गया। यह मेडल पलामू डीआईजी विपुल शुक्ला और एसपी ने पुलिसकर्मियों को प्रदान किया।

खबरें और भी हैं...