पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर कैंप में बच्चों ने सीखी बुके बनाने की कला

समर कैंप में बच्चों ने सीखी बुके बनाने की कला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लिलिपुट स्कूल में चल रहे 15 दिवसीय समर कैंप में शुक्रवार को बुके बनाने की कला बच्चों को सिखायी गई। इस कला को सिखाने के लिए हमारे शहर के रमेश मालाकार के पंकज उपस्थित थे। उन्होंने डलिया, बास्केट, बंच के साथ साथ स्टैंड बुके सिखाया, जिसे बच्चों ने काफी खुश होकर सीखा। तीन दिवसीय बुके बनाने की कला का उद्घाटन प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश वर्मा एवं सचिव अजय श्रीवास्तव ने की। उनके साथ द्विवेन्दु गुप्ता भी शामिल थे। मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि इस कला को सीखकर बच्चे घर में फूल पत्तियों और चाॅकलेट्स द्वारा स्वयं बुके बनाकर लोगों को गिफ्ट कर सकते हैं। प्राचार्य रेणु गोयल ने कहा इस बार कैंप में स्केटिंग, डांस, एक्टिंग, आर्ट एण्ड क्राफ्ट की शुरूआत हो चुकी है और बच्चों की डिमांड पर ताइक्वांडो और नेलआर्ट भी शुरू कर दिया गया है। स्कूल के निदेशक राजीव गोयल ने बताया कि तीसरे दिन बच्चों को चॉकलेट बुके सिखाने के साथ साथ सभी को दिया भी जाएगा। उन्होंने मालाकार पंकज के साथ साथ प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के अतिथियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उजाला, मेघा, नैना, नगमा, जेवा, स्नेहा, कांक्षी, आकांक्षा, लवली, अदिति, दिपिका, पूजा, मनीत, अमित, श्याम तथा अश्विनी का नाम शामिल है।

मेदिेनीनगर मंे उपस्थित स्कूली बच्चे।

खबरें और भी हैं...