मेदिनीनगर | सदर प्रखंड के कौडिया पंचायत के गड़ेरिया टोला में पानी के लिए जनता बेहाल है। ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जैसे ही जिप उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह से की, उन्होंने तत्काल स्थिति का मुआयना किया। उन्होंने पेयजल व स्वच्छता विभाग के इई अजय कुमार व कनीय अभियंता रणधीर सिंह को स्थल पर बुलाया व क्षेत्र में अविलंब पेयजलापूर्ति सुनिश्चित कराने को कहा।