पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हैदरनगर में कार के धक्के से युवक घायल, रेफर

हैदरनगर में कार के धक्के से युवक घायल, रेफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदरनगर | मोहम्मदगंज मुख्य पथ पर स्थानीय हाईस्कूल के समीप खरडीहा मोड़ पर अज्ञात कार ने बाइक सवार को धक्का मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसे तत्काल हैदरनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से मोकहर कला पंचायत के सिंघना गांव निवासी मुश्ताक खान के 28 वर्षीय पुत्र सोहराब खान को समुचित प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीरावस्था में मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इसके सिर में गंभीर चोट है। परिजनों के अनुसार सोहराब अपने घर से हैदरनगर स्थित तेल मिल में घानी लगवाने आ रहा था। इसी क्रम में खरडीहा मोड़ पर एक अज्ञात वाहन ने धक्का मारते हुए निकल गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार वह वाहन स्कॉर्पियो था। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह व एएसआई कलेश्वर लोहरा, अजय कुमार, सुनील त्रिपाठी व पुलिस के जवान इस घटना में दोषी उक्त वाहन को ढूंढने में जुटी है। इस मामले में पुलिस ने घायल व इनके परिजन से बयान ले लिया है।

खबरें और भी हैं...