मेदिनीनगर | शरारती तत्वों ने गुरुवार की शाम वार्ड संख्या 27 के हलवाई पट्टी में सड़क के किनारे रखे हुए कूड़ेदानों में आग लगा दी। वार्ड आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निगम को सूचित किया और निगम की ओर से जमादार को बुलाकर जले हुए डस्टबिन को दिखाया गया। वार्ड आयुक्त कमर यासमीन ने बताया कि उनके वार्ड में निगम की ओर से कम संख्या में सफाई कर्मी दी जाती है ऐसे में सीमित और कम सफाई कर्मियों के साथ पूरे वार्ड की सफाई नहीं हो पाती है कुछ लोगों के द्वारा ऐसा घिनौना पूर्ण कार्य करना एक निंदनीय कार्य है। कार्यपालक पदाधिकारी अजय साहू ने बताया कि डस्टबिन को जलाना किसी भी रूप में शोभनीय कार्य नहीं है। पकड़े जाने पर ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।