मेदिनीनगर | चियांकी क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के कर्मचारी सातवें वेतनमान की मांग पर हड़ताल पर हैं। जनता का कोई भी काम नहीं हो रहा है। कर्मचारियों की मांगों में सातवां वेतन लागू करना, एसपी वेतन, वेतन में बढ़ोतरी व उम्र सीमा 60 से 65 करना शामिल है। सभी कर्मी एक स्वर में बोले कि अभी तक कोई भी उच्चाधिकारी नहीं आए और न ही कुछ आश्वासन ही मिला है।हड़ताली कर्मचारियों में सुरेंद्र सिंह, हैदर कलाम, शिवनंदन महतो, नरेश यादव, नसरुद्दीन मियां, हैदर कलाम, अजय कुमार, जमाली शिवनंदन, माधव, रामजीत, प्रकाश महतो शामिल हैं।