राजहरा गांव पड़वा प्रखंड के 20 वर्षीय पिंटू कुमार को लड़की भगाने के आरोप में जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार 3 मई को गांव की एक लड़की को लेकर भाग गया था। लड़की जब अपने घर से चप्पल खरीदने के लिए पड़वा बाजार गई थी, उसी समय लड़का उसे लेकर कहीं चला गया था।
उसके बाद बहुत दिनों तक गायब रहने के बाद शुक्रवार को लड़का, लड़की को लेकर कोर्ट में शादी करने गया था। परंतु लड़की की उम्र वर्ष से कम रहने के कारण कोर्ट ने शादी करवाने से इंकार कर दिया। इसी बीच कचहरी में उपस्थित कुछ लोगों ने लड़का और लड़की को देख लिया। इसकी सूचना लड़की के घरवालों को दे दी गई। जब लड़की के घरवालों ने डालटनगंज कचहरी आकर पता किया तो, वह दोनों नहीं मिले फिर थोड़ी देर के बाद लड़की ने अपने घर से फोन किया कि हम घर आ गए हैं।
इसी बीच लड़का को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार लड़का ड्राइवरी का काम करता है। पड़वा थाना द्वारा सदर अस्पताल को पत्र देकर लड़की की शारीरिक जांच करवाने का आदेश दिया है। पड़वा थाना ने चिकित्सकों को लिखा है कि इस चीज की जांच की जाए कि लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं।