मेदिनीनगर | ताली गांव चैनपुर प्रखंड के 17 वर्षीय स्मृति कुमारी ने सल्फास खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह स्मृति की मां ने काम करने को लेकर उसे काफी डांट-फटकार की थी। मां की डांट फटकार से स्मृति ने गुस्से में आकर सल्फास खा लिया। सल्फास खाने से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसके परिजनों के द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया है। स्मृति का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।