मेदिनीनगर | शहर थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि में विशेष अभियान चलाकर पूर्व के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शहर थाना प्रभारी तरुण कुमार व पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशेखर आजाद ने नेतृत्व में नावाहाता डोमटोली से मंटू कुमार डोम, जितेन्द्र कुमार डोम, आलोक कुमार डोम, संजय कुमार डोम तथा शंकर डोम को गिरफ्तार किया है। ये सभी पूर्व के फरार आरोपी हैं, जिनकी तलाश पुलिस को कई दिनों से थी। गिरफ्तार करने गई टीम में टीओपी प्रभारी उपेंद्र राय व टाइगर मोबाइल के जवान शामिल थे।