मेदिनीनगर | अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की सेवा संपुष्टि संबंधी अावेदन लगभग 18 माह से कार्यालय में लंबित है। सरकार एवं विभाग द्वारा शिक्षकों को एचआरएमएस पूर्ण किया जाना निर्देशित है, लेकिन बिना सेवा संपुष्टि के एचआरएमएस के सभी रिक्तियों को भरने में अत्यंत कठिनाई हो रही है। एचआरएमएस पूर्ण लॉक किए बिना वेतन भुगतान भी बाधित हो रहा है।