पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निगम के इंप्लाइज फेडरेशन में खुर्शीद बने उपाध्यक्ष

निगम के इंप्लाइज फेडरेशन में खुर्शीद बने उपाध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन नगर निगम के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुखदेव राम ने अपने कमेटी का विस्तार कर दिया है । विस्तार किए गए कमेटी को ईमानदारीपूर्वक और दृढ़ संकल्प होकर कार्य करने के लिए कहा गया है। अध्यक्ष सुखदेव राम ने बताया कि कमेटी विस्तार में जिन लोगों को शामिल किया गया है इसकी सूचना निगम के महापौर ,उपमहापौर और कार्यपालक पदाधिकारी को भी दे दी गई है। इंप्लाइज फेडरेशन में खुर्शीद अहमद को उपाध्यक्ष ,हसनैन खां को सचिव,व सलीम अंसारी को उपसचिव बनाया गया है। इसके अलावा कृष्णा राम, लखन साव, को रोकड़पाल तथा पप्पू कुमार, संजय राम व जयराम गुप्ता को संगठन मंत्री बनाया गया है। अर्जुन बाबूलाल बिकती ,रामजी मिस्त्री वीरेंद्र राम ,अजय राम, भंवरी देवी व कुंती कुंवर को भी कमेटी में शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि निगम में फेडरेशन यूनियन में 208 सदस्य सूचीबद्ध है।

खबरें और भी हैं...