स्वास्थ्य विभाग की ओर से असाध्य रोगों से पीड़ित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार की देर शाम बैठक की गई। अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉक्टर कलानंद मिश्रा ने की। असाध्य रोग के आर्थिक सहायता के लिए कुल 15 आवेदन में से 12 लोगों की आर्थिक सहायता हेतु सहमति प्रदान की गई। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि जो आवेदन बीपीएल परिवार के लोगों के द्वारा दिया गया है, उस पर विचार किया जाए। विचार करने के बाद समिति द्वारा राजकुमारी कुंवर को ₹2 लाख 50 हजार, निर्मला पाठक को 2 लाख 24 हजार 465 रुपए, सगीर अहमद को 1 लाख 17 हजार 878 रुपए, अशोक कुमार को 1 लाख 50 हजार रुपए, अश्विनी लाल को 1 लाख, राहुल पासवान को 98 हजार 759 रुपए, राकेश कुमार सिंह को 59 हजार 759 रुपए, विकास कुमार को ₹62 हजार 930, राजेंद्र यादव को ₹41 हजार तथा कलावती देवी को 31 हजार देने पर सहमति बनी। इस बैठक में डॉक्टर विजय कुमार सिंह, डॉक्टर नीलम होरो, डॉक्टर सुषमा शबनम होरो, डॉ आनंद कुमार, डॉ एसके पांडे व अन्य उपस्थित थे।