मेदिनीनगर | शुक्रवार को पूर्व सैनिकों का प्रतिनिधि मंडल सीआरपीएफ कमांडेंट से मिलकर बुके देकर स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने एडी शर्मा कमांडेंट (मनोनीत) 134 बटालियन सीआरपीएफ एवं सतीश कुमार लिंडा कमांडेंट 134 बटालियन सीआरपीएफ से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। प्रतिनिधि मंडल के द्वारा वर्तमान कमांडेंट के उज्ज्वल भविष्य एवं तरक्की की कामना किया गया एवं मनोनीत कमांडेंट के कार्यकाल का यशस्वी एवं प्रफुल्लित होने की कामना की। मौके पर पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला, पूर्व सैनिक विजयानंद पाठक , पूर्व सैनिक सुशील कुमार मंगलम, सूबेदार मेजर केदार राम, पूर्व सैनिक जनार्दन सिंह, बिंदेश्वरी मेहता आदि कई लोग उपस्थित थे।