मेदिनीनगर | गुरुवार की देर रात स्टेशन के निकट दो लोगों को नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर काम करने के लिए कर्नाटक ले जाने के संदेह पर पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों ने बताया कि नाबालिग को लेकर कर्नाटक में काम कराने जा रहे थे। दोनों नाबालिग ने पुलिस को पूरी बात बतायी। उसके बाद पुलिस ने दोनों नाबालिग को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया है।