पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुर्घटना में घायल जदयू के प्रखंड अध्यक्ष की मौत

दुर्घटना में घायल जदयू के प्रखंड अध्यक्ष की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड के जदयू के प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर महतो की मौत शुक्रवार की अहले सुबह हो गई। उनका इलाज रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जानकारी के अनुसार मंगलवार को मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य पथ में गाड़ीखास बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन के धक्का से उमाशंकर महतो घायल हो गए थे। उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी थी। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया था। रांची के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इसी दौरान शुक्रवार को अहले सुबह मौत हो गई। इनके निधन पर पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, पड़वा के जिप सदस्य गीता मेहता, उपप्रमुख चंद्रेश्वर मेहता, जदयू के जिलाध्यक्ष डा राजनारायण सिंह पटेल, जिला महासचिव अभय मिश्रा, एमकेपी के अध्यक्ष प्रमोद सोनी, झाविमो नेता राजन मेहता, नाई समाज के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर, राजद नेता प्रमोद यादव, चिंटू मेहता ने शोक व्यक्त किया है। पूर्व मंत्री चौधरी ने कहा कि उमाशंकर महतो की मौत पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति हुई है।

खबरें और भी हैं...