पांकी | बालूमाथ मुख्य पथ पर ताल घाटी से अवैध लकड़ी लदे एक ऑटो को वन विभाग के कर्मियों ने तड़के सुबह लगभग 4:30 बजे धर दबोचा। मौके पर उपस्थित वनपाल अरुण सिंह व दीनानाथ शर्मा ने बताया कि पांकी प्रखंड के कारीमाटी के जंगलों से लगातार लकड़ियों की ढुलाई की सूचना पर प्रातः गस्ती के दौरान लकड़ी लदे एक ऑटो को पकड़ा गया। वन कर्मियों को अपनी ओर आते देख ऑटो चालक भाग खड़ा हुआ। वन कर्मियों ने ऑटो को अपने कब्जे में लेकर मेदिनीनगर जेल हाता स्थित वन विभाग के मुख्यालय ले गए। वाहन मालिक की जांच पड़ताल की जा रही है। मौके पर गश्ती दल में मोहम्मद अफरोज, मुकुल कुमार सिन्हा सहित आधा दर्जन होमगार्ड के जवान शामिल थे।