पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चार हाइवा, दो ट्रैक्टर और दो बाइक किया जब्त

चार हाइवा, दो ट्रैक्टर और दो बाइक किया जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पेशल टास्क फोर्स के द्वारा छापेमारी कर शुक्रवार को चार हाइवा और दो ट्रैक्टर और दो बाइक को जब्त किया गया है। जब्त करने के बाद जुर्माना के रूप में पचास हजार की राशि वसूली की गई है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को पलामू उपायुक्त अमीत कुमार के अध्यक्षता में हुए बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में गठित टास्क फोर्स को बैठक के दौरान फटकार लगाया गया था।

टास्क फोर्स के द्वारा शुक्रवार को जिले के चैनपुर थाना के अंतर्गत विभिन्न जगहों पर जांच की गई। जांच के दौरान चैनपुर थाना अंतर्गत ओवरलोड वाहन और बाइक, टेंपो और कार के चालकों के अल्कोहल का जांच किया गया। जांच के क्रम में आठ वाहनों को जब्त कर चैनपुर थाना परिसर में रखा गया है। जिले मे बढ़ रही दुर्घटनाओं को लेकर डीसी व एसपी के ओर से सक्त निर्देश दिया गया था कि ओवरलोडेड वाहनों तथा शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर जांच का कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी जयदीप तिग्गा के द्वारा 35 बाइक, टेम्पो व कार चालक का अल्कोहल का जांच की गई। जांच के दाैरान एक चालक में अल्कोहल का अंश पाया गया। प्रशासन के द्वारा चलाए जा रहे जांच को लेकर लोगों में हड़कंप मचा है।

क्या कहना है डीटीओ का

डीटीओ जयदीप तिग्गा ने बताया कि अवैध रूप से उत्खनन करने वाले गाड़ियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के द्वारा ओवर लोडिंग करते पकड़ा जाएगा उनके जुर्माना वसूला जाएगा तथा उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को भी सख्त हिदायत दिया कि जांच के दौरान अगर अल्कोहल की मात्रा पाई गई तो उनके गाड़ी को जब्त कर चालक का लाइसेंस तीन महीना के लिए रद्द कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...