पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वैश्यों के मुद्दों पर पहल करनेवालों को उपचुनाव में समर्थन : साहू

वैश्यों के मुद्दों पर पहल करनेवालों को उपचुनाव में समर्थन : साहू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | झारखंड वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने कहा कि गोमिया एवं सिल्ली में उसी दल या उम्मीदवार को समर्थन किया जायेगा जो वैश्य मोर्चा के मुद्दों को लागू करने का काम करेगा। वे सोमवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मांगों में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने, वैश्य आयोग का गठन, शेष बचे 13 वैश्य उपजातियों को पुनः राष्ट्रीय ओबीसी सूची में शामिल करवाने, शून्य जिलों में एक समान आरक्षण आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 12 जून को हजारीबाग में तथा 18 जून को मेदिनीनगर में प्रमंडलीय स्तर पर प्रदर्शन व महाधरना के बाद मुख्यमंत्री के नाम आयुक्त को स्मार-पत्र सौंपा जायेगा। जबकि 1 जुलाई से 3 जुलाई तक राजभवन (रांची) के समक्ष महाधरना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...