भारतीय आदिवासी विकास परिषद के तत्वावधान में डीसी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। परिषद के सदस्य शिवाजी मैदान से निकल कर नगर भ्रमण करते हुए डीसी कार्यालय के सामने पहुंचे।
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता उमा शंकर बैगा ने की। मौके पर उन्होंने सरकार से 4 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जल जंगल अौर जमीन हमारी है, इसे हम कारपोरेट घरानों के हाथों में नहीं बेचने देंगे। आज आदिवासी मूलवासी को जंगल-जमीन से बेदखल किया जा रहा है। सीएनटी, एसपीटी एक्ट में छेड़छाड़ बंद करने तथा वन अधिकार अधिनियम 2008 को कड़ाई से लागू करने की मांग सरकार से की है। कार्यक्रम में कई आदिवासी समुदाय की महिलाएं व पुरुष शामिल थे।