स्थानीय सदर थाना के सिंगरा पुल के पास दो बाइक सवार की भिड़ंत होने पर दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में 25 वर्षीय शुभम सिंह और 35 वर्ष से मादिक अंसारी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुभम सिंह कठौतिया कोल माइंस से रविंद्र उरांव शुभम सिंह के साथ मेदिनीनगर आ रहे थे, तभी सिंगरा पुल के पास रविंद्र को शौच लगने के कारण वह मोटरसाइकिल को खड़ा कर शौच करने गया।
परंतु मोटरसाइकिल पर शुभम सिंह बैठे हुए थे। इसी बीच डालटनगंज से जा रहे मादिक अंसारी ने शुभम सिंह की मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया, जिससे दोनों व्यक्ति रोड पर फेंका गए। इसके बाद मेदिनीनगर से जा रही पिकअप वैन ने मादिक अंसारी को कुचल दिया। इससे मादिक अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शुभम सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए रविंद्र उरांव ने एंबुलेंस से उसे सदर अस्पताल लाया। सदर अस्पताल आने पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची रेफर कर दिया गया। परंतु रांची जाने के क्रम में रेड़मा चौक से थोड़ा आगे बढ़ने पर शुभम सिंह की मौत हो गई। शुभम सिंह बक्सर के रहने वाले हैं। वह अपने रिश्तेदार के यहां नावाटोली में आए हुए थे। जब की सादिक अंसारी पाटन प्रखंड के सैदपुर गांव के रहने वाले हैं। यह घटना दोपहर के 2:30 बजे की है। सदर अस्पताल द्वारा दोनों शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।